Breaking News

19 सितम्बर (दिन सोमवार) को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 16 सितम्बर-- अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने अवगत कराया है कि शासनादेश द्वारा माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये जाने हेतु प्राविधानित किया गया है। उक्त शासनादेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि प्रथम व तृतीय शनिवार को सार्वजनिक अवकाश पड़ता है तो उक्त तिथि का सम्पूर्ण समाधान दिवस अगले कार्यदिवस में आयोजित किया जायेगा। जनपद में दिनांक 17 सितम्बर 2022 (तृतीय शनिवार) को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण आगामी कार्य दिवस दिनांक 19 सितम्बर (दिन सोमवार) को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। 

और नया पुराने