आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
महुला में जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, नागेन्द्र पटेल, अरविंद जायसवाल, प्रमुख संतोष सिंह, लाटघाट में मनीष मिश्रा, जीयनपुर में संतोष सिंह टीपू ने किया स्वागत
आजमगढ़ । गोरखपुर से आजमगढ़ जा रहे भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष व नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह का महुला बाजार में भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद कुमार जायसवाल, हरैया ब्लाक के प्रमुख संतोष सिंह, जिला महामंत्री नागेंद्र पटेल के साथ ही साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, वही लाटघाट बाजार में अजमतगढ़ के ब्लाक प्रमुख मनीष मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया,बड़ागांव पूनापार शहीद सौदागर सिंह जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में शहीद सौदागर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवम सैकड़ों के संख्या में कार्यकर्ता ने उनका भव्य स्वागत किया अंजना सिंह एवम प्रखर सामाजिक सेवा समिति के प्रबंधक राजवंत सिंह ने संयुक्त रूप से धर्मेंद्र सिंह को शहीद सौदागर सिंह को स्मृति चिन्ह एवम अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया साथ ही साथ धर्मेंद्र सिंह ने महिलाओं से मिलकर उनकी समस्याओ को भी सुना महिलाओं काफी उत्साहित दिखी, इसके बाद जीयनपुर पहुंचे विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह का पूर्व विधायक बंदना सिंह के आवास पर उनके जेश्ठ व भाजपा नेता संतोष सिंह सिंह टीपू ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ स्वागत किया, वही जीयनपुर बाजार में अभिषेक राय द्वारा सैकड़ों समर्थकों संग फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया, स्वागत के बाद डॉ धर्मेंद्र सिंह आजमगढ़ में आयोजित अपने स्वागत समारोह के लिए निकल गए।