आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के मालटारी बाजार में बीती रात पान की गुमटी का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों की चोरी की।
जानकारी के अनुसार पतिराम यादव पुत्र तिलकु यादव निवासी कोठियां की मालटारी बाजार में पान की दुकान है, वह रोज की भांति रात को लगभग 9 बजे अपने दुकान बंद कर घर चले गए। आज सुबह बाजार के लोगों ने गुमटी का ताला टूटा हुआ देखा तो इसकी सूचना पतिराम को दी। जिसके बाद आनन फानन में पीड़ित अपनी दुकान पर पहुंचा, जहां पर उसकी दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने गुमटी में रखा सुर्ती काटने की मशीन, पंखा, गुटका व अन्य सामान सहित लगभग 5 हजार की नगदी पर चारों ने हाथ साफ कर दिया था। पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं चोरी की खबर को सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर ग्रामप्रधान सोनू सोनकर ने बताया कि आये दिन बाजार में चोरी की घटनाओं से हम बाजार के लोग परेशान हैं, हालांकि पुलिस की तरफ से पिकेट ड्यटी पर दो पुलिस कर्मियों की रात में तैनाती भी रहती है, बावजूद इसके चोरी की घटनाओं का होना बड़ा सवाल है।