Breaking News

बरदह: एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- बरदह

आज़मगढ़: 1.पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण – पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद आजमगढ  द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाये जाने व अवैध रूप शस्त्र निर्माण करने वाले अभि0गण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे  अभियान के क्रम मे श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय जनपद आजमगढ  के कुशल नेतृत्व व  क्षेत्राधिकारी लालगंज मनोज कुमार रघुवंशी के निर्देशन  मे   दिनांक 01.09.22 को  उ0नि0 भगत सिंह चौकी प्रभारी ठेकमा मय हमराह का0 भूपेन्द्र नाथ मिश्रा,का0 कौशल दूबे ,का0 रोहित कुमार के  देखभाल क्षेत्र , चेकिग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन  तथा पेण्डिग मुकदमात की विवेचना व वाछिंत व वारण्टी अभि0गण की गिरफ्तारी  के  क्रम मे क्षेत्र मे मामूर था कि जरिये  मुखबिर खास सूचना मिली  कि  एक व्यक्ति अवैध असलहा लेकर सरायमोहन बरबसपुर हाइवे की तरफ आ रहा है  अगर जल्दी किया जाय तो पकडा जा सकता है  मुखबिरखास की सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 मय हमराह व मुखविर खास के मार्टीनगंज रोड पर स्थित सरकारी अस्पताल के पास छिपकर आने वाले व्यक्ति का इंतजार करने लगा थोडी देर मे रास्ते से आने वाले वाहनो की लाइट से एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया मुखबिर खास उस व्यक्ति को ओर इशारा करके हट बढ गया उस व्यक्ति के नजदीक आने पर हमराही कर्म0गण की मदद से आने वाले उस व्यक्ति को एक बारगी घेर कर पकड लिया गया  पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पूछते हुए उसकी जामातलाशी लिया गया तो अपना नाम पिन्टू सरोज पुत्र रामबली सरोज सा0 सरायमोह थाना बरदह जनपद आजमगढ  बताया जिसकी जामातलाशी लिया गया तो उस व्यक्ति के पहने हुए लोवर के दाहिने फेटे मे   एक अदद तमंचा .315 बोर बरामद हुआ एवं बाये जेब से 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ  । पकडे गये अभियुक्त को उसके जुर्म धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से अवगत कराते हुए समय करीब  23.20 बजे  हिरासत पुलिस मे   लिया गया । तथा थानास्थानीय पर मु0अ0स0 309/22 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 का अभियोग पंजीकृत कर अभि0 उपरोक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया ।
2.गिरफ्तारी का विवरण- उ0नि0 भगत सिंह चौकी प्रभारी ठेकमा थाना बरदह आजमगढ मय हमराह   द्वारा अभि0 पिन्टू सरोज पुत्र रामबली सरोज सा0 सरायमोह थाना बरदह जनपद आजमगढ  को समय 023.20  बजे पुलिस हिरासत  मे लिया गया
3.पूछताछ का विवरण-.  NILL
4.अपराध का तरीका- अभियुक्त के कब्ज से नाजायज .315 बोर कट्टा व 01 अदद जिन्दा कार0 बरामद होना
5.पंजीकृत अभियोग - मु0अ0स0 309/22 धारा 3/25 शस्त्र अधि0
6.आपराधिक इतिहास- 
मु0अ0स0- 246/22 धारा 323, 325, 452, 504, 506 भादवि थाना बरदह आजमगढ
7.गिरफ्तार अभियुक्तगण-  पिन्टू सरोज पुत्र रामबली सरोज सा0 सरायमोह थाना बरदह जनपद आजमगढ
8.बरामदगी- एक अदद कट्टा  व एक  अदद जिन्दा कार0 .315 बोर 
9.गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-  
भगत सिंह (उ0नि0) चौकी प्रभारी ठेकमा थाना बरदह आजमगढ

और नया पुराने