Breaking News

निःशुल्क चिकित्सा शिविर और स्वास्थ्य संरक्षण/संवर्धन कार्यक्रम आयोजित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: आरोग्य भारती गोरक्ष प्रांत, आजमगढ़ इकाई द्वारा विकासखंड पलहनी के ग्राम तमौली सचिवालय में पंचायत भवन पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर और स्वास्थ्य संरक्षण एवं संवर्धन का कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से अयोजित किया गया l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरोग्य भारती गोरक्ष प्रांत के उपाध्यक्ष एवं कम्यूनिटी मेडिसन एक्सपर्ट डॉ राजेंद्र सिंह ने कहा कि आज पूरा विश्व आयुर्वेद, होम्योपैथी, योग और प्राकृतिक दवाओं के प्रयोग के लिये आतुर है, अतः हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए कि हम वनौषधि, घरेलू चिकित्सा पद्धति यानि किचन रेमेडी के बारे में जागरूकता बढ़ाये l उन्होंने लोगों को बिना दवा के स्वस्थ रहने के लिए योग और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने पर बल दिया l
आरोग्य भारती की आरोग्य मित्र योजना के विषय में डाॅ यस के सिंह ने बताते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि नर सेवा  ही नारायण सेवा हैl 

इस अवसर पर विजय जैन ट्रस्ट की डाॅ अर्चना मैसी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आती है l वेदा लाइफ के डाॅ राजेश तिवारी ने कहा कि आरोग्य भारती द्वारा समय-समय पर इस तरह के आयोजन करना सराहनीय कदम हैl  

अनेका एजुकेशन की डाॅ पूजा पांडे ने कहा कि स्वास्थ्य प्रबंधन ही जीवन प्रबंधन है और लोगों को स्वस्थ कैसे रहें इस विषय पर जागरूक किया जाना चाहिए l  
इस अवसर पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बंकट के चिकित्सा अधिकारी डॉ रवि अस्थाना, डेंटल हॉउस से डॉ मोनिका सिंह, डॉ अंजली सिंह, ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव तथा भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया l
स्वास्थ शिविर के आयोजक राकेश पांडे और चेतन ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया l

और नया पुराने