Breaking News

मोबाइल कॉल के जरिए लड़कियों तक पहुंची जीयनपुर पुलिस।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़:  जीयनपुर कोतवाली के एक गांव से 12 दिन पूर्व लापता हुई तीनों चचेरी बहनें  महाराष्ट्र प्रांत के पालघर जिले के तुंगारेश्वर हाटा वसई बाजार से बरामद हुई। एक साथ तीन लड़कियों के गायब हो जाने की घटना पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी। बरामद लड़कियों से पुलिस सोमवार को देर शाम तक पूछताछ करती रही। चचेरी बहनों के परिवार के लोग भी थाने में मौजूद रहे। 
जीयनपुर कोतवाली के एक गांव की तीन चचेरी बहनें 8 सितंबर को दवा खरीदने के लिए गांव से कुछ दूर पर स्थित मनिकाडीह बाजार गई थी। बाजार में जन सेवा केंद्र से ₹300 निकाली। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला।2 दिन अपने से अस्तर से तलाशने के बाद तीसरे दिन एक लड़की के पिता और दो लड़कियों के चाचा रविंद्र कुमार ने जीयनपुर कोतवाली में बहनों के गायब होने की प्राथमिकी दर्ज कराई। क्षेत्राधिकारी सगड़ी की अगुवाई में जीयनपुर की पुलिस मोबाइल काल के जरिए गायब लड़कियों को तलाश करने में जुट गई। कोतवाली के उप निरीक्षक मायापति के साथ कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार व महिला कांस्टेबल जागृति तिवारी  वादी रविंदर को लेकर 13 सितंबर को महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गए। 16 सितंबर को तीनों लड़कियां लाली देवी के पास से बरामद हुई। लाली देवी दो लापता बच्चियों की मां है, जबकि तीसरी लड़की की लाली देवी चाची लगती हैं। उपनिरीक्षक माया पति  ने बताया कि तीनों चचेरी बहनों को 19 सितंबर को जीयनपुर कोतवाली सकुशल लाया गया।
 कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि सर्विलांस के जरिए हम लोग लापता चचेरी बहनों के पास पहुंचे।पूछताछ के बाद उनके अभिभावकों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

और नया पुराने