आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- फूलपुर
आज़मगढ़: पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण- दिनांक 16.9.2022 को थाना फूलपुर क्षेत्र की एक महिला ने थाना स्थानीय पर शिकायत की महिला की बहन की पुत्री उम्र 15 वर्ष को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया है, के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 302/2022 धारा 363/366 भादवि बनाम अज्ञात के पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 श्री अशोक कुमार मौर्या द्वारा सम्पादित की जा रही है। दौराने विवेचना तमामी साक्ष्य संकलन से उक्त अभियोग में अभियुक्त विवेक कुमार पुत्र राम नरेश साकिन पूरा चिट्टू थाना अहरौला आजमगढ का नाम प्रकाश में आया।
गिरफ्तारी का विवरण- दिनांक-25.09.2022 को उ0नि0 श्री असोक कुमार मौर्या मय हमराह द्वारा उक्त अभियोग से सम्बन्धित पीडिता/ अपह्ता को फूलपुर बस अड्डे से कुशलता पूर्वक बरामद किया गया । साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 376 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट की वृद्धि की गई। तत्पश्चात् उक्त अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विवेक कुमार पुत्र राम नरेश साकिन पूरा चिट्टू थाना अहरौला आजमगढ को जगदीशपुर तिराहे से समय करीब 13.05 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया तथा वाद पूछताछ नियमानुसार चालान माननीय न्यायालय किया गया।
सम्बन्धित अभियोग- मु0अ0सं0 302/22 धारा 363/366/376 भादवि ¾ पाक्सो एक्ट थाना फूलपुर आजमगढ़
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तार अभियुक्त विवेक कुमार पुत्र राम नरेश साकिन चित्तुपुरा थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ उम्र 19 वर्ष
गिरफ्तार/ बरामदगी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 असोक कुमार मौर्या मय हमराह थाना फूलपुर आजमगढ़