आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के श्री सुभाष इण्टर कॉलेज करखिया में तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें कुल 26 टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्धघाटन बतौर मुख्यातिथि सुभाष इण्टर कॉलेज समाज शास्त्र प्रवक्ता दिलवर यादव ने फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
इस मौके पर मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि- ऐसे खेल आयोजनों से आपसी भाईचारा व प्रेम प्यार बढ़ने के साथ-साथ एक दूसरे से पहचान होती है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हे अपनी प्रतिभा व हुनर का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता में गांधी इण्टर कॉलेज मालटारी की बालक सीनियर की टीम ने बाजी मारी और प्रथम स्थान रही। दूसरे स्थान पर राजकीय इंटर कालेज जोकहरा की बालक सीनियर की टीम रही।
वही बालिकाओं की कबड्डी में राजकीय इंटर कालेज जोकहरा बालिका सीनियर की टीम प्रथम रही और गांधी इण्टर कॉलेज मालटारी की बालिका सीनियर की टीम द्वित्तीय स्थान पर रही।
इस दौरान गांधी इण्टर कॉलेज मालटारी के खेल शिक्षक एवं तहसील नोडल अरुन के मिश्रा ने विद्यालय के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि- जितना कठिन संघर्ष होगा जीत उतनी ही ज्यादा शानदार होगी, कबड्डी का खेल हमारी लोक परंपरा से जुड़ा हुआ है, कबड्डी का खेल युवाओं के जोश एवं जज्बे के साथ चतुराई का खेल है, जिसमें किसी भी टीम को कम आंका जाना विपक्षी टीम के लिए लाभ का खेल बन जाता है, क्योंकि पूरी चतुराई एवं एकता के साथ खेलते हुए टीम के द्वारा मैच को जीता जा सकता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
आयोजक बाबू भूपेश सिंह रहे, साथ ही हृदय नाथ, दिलीप कुमार, उग्रसेन सिंह, रिजवान अहमद, डॉ हरेंद्र सिंह, ममता यादव आदि खेल शिक्षक उपस्थित रहे।