आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के चंगईपुर राई्समील पर आज लगने वाला मेला सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन की वजह से स्थगित कर दिया गया।
वही पूरे बाजार में लोगों ने दुकानें बंद रखी, और 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके साथ ही मुलायम सिंह यादव अमर रहे जैसे नारे भी लगाते रहे।
इस दौरान अध्यक्ष रामबुझ यादव ने बताया कि इस मेले की तैयारी हम लोगों द्वारा पूरी तरह से कर ली गई थी। लेकिन नेताजी के निधन की खबर से हम लोग स्तब्ध हैं और इसी वजह से मेले को स्थगित कर दिया गया है। पुनः 12 अक्टूबर को मेला लगेगा। उन्होंने इसके साथ ही दुकानदारों से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में मेले के आयोजन को सफल बनाये।
इस मौके पर प्रमुख रूप से रामबुझ यादव ,शिव प्रकाश , अनिल,डा बिपुल, चन्दन शुक्ला, मनोज, सुनिल , दिनेश,संतोष, राजेश,राहुल , सुरेश, बृजेश, हरी, सचिन, दयाराम, मुलायम, मुनमुन , सिंह,संजय, प्रकाश, इत्यादि उपस्थित लोग।