Breaking News

कंपोजिट विद्यालय में चारदिवारी की सरिया काट ले गये चोर।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के कादीपुर उर्फ रजादेपुर में कम्पोजिट विद्यालय में चारदिवारी के पिलर में 10 फुट के लोहे की सरिया अज्ञात चोर काट ले गए। जिसके संबंध में ग्राम प्रधान देवनाथ ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा है कि कम्पोजिट विद्यालय कादीपुर रजादेपुर की चारदीवारी का पिलर निर्माण चल रहा था। बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा 10 पिलर के लोहे की सरिया लगभग 10 फुट काट ले गए। जब सुबह हमको पता चला तो हमने काफी खोजबीन की। लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। पीड़ित प्रधान ने मामला दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।
आपको बता दें कि देवनाथ गांव के प्रधान हैं। जो कि विद्यालय में निर्माण कार्य करवा रहे हैं। जिसमें अब तक विद्यालय में चारदीवारी नहीं थी जिसके कारण आए दिन विद्यालय में भी चोरियां होती रहती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में रखे सामानों की सुरक्षा और बच्चों की निगरानी के लिए चारदीवारी का निर्माण किया जा रहा था। जिसमें पिलर में सरिया लगाई गई थी। जो लगभग 10 फुट बाहर निकली हुई थी और निर्माण कार्य होना था। लेकिन रात में ही चोरों ने घटना को अंजाम दिया जिसके बाद ग्राम प्रधान ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

और नया पुराने