आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के श्री के एन सिंह महिला महाविद्यालय नगर क्षेत्र जीयनपुर आजमगढ़ में बीएड संकाय की छात्राओं का स्पेशल इंट्रोडक्टरी कोर्स का संचालन प्रारम्भ हुआ।कार्यक्रम में सबसे पहले ध्वजारोहण किया गया। जिसमें सभी प्रतिभागी भाग लिये। कार्यक्रम में सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर श्री गणेश हुआ। जिसमें सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया तथा सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में स्काउट गाइड और जीवन में इसका उपयोग पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बतौर मुख्यातिथि प्रबन्धक राजबहादुर सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि- विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में स्काउटिंग की भूमिका अतुलनीय है। मुस्तैदी से विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शारीरिक, बौद्धिक एवं मानसिक विकास करने का काम कर करें। शिक्षा के साथ-साथ संस्कार अत्यावश्यक है। स्काउटिंग के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी कड़ी मेहनत करके आगे बढ़े और एक लक्ष्य निर्धारित कर चलें। प्रबंध निदेशक डॉ सवेंन्द्र विक्रम बहादुर सिंह ने बताया कि- इस शिविर के माध्यम से बच्चे अपने जीवन में आने वाली कठिनाइयों से पूर्ण रूप से लड़ सकते हैं मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। इस दौरान दिनेश सिंह लीडर ट्रेनर ने कहा कि- कहा कि स्काउट हमें दूसरों के लिए जीने की कला सिखाता है। देश के लिए सुयोग्य नागरिक बनाता है। हम आपातकाल में कैसे रहें, सीमित संसाधनों में कैसे अपने लिए भोजन पानी की व्यवस्था करें आदि की सीख मिलती है।
प्राचार्य डॉ गोविंद तिवारी कहा कि- सभी स्काउट एवं गाइड इस शिविर में प्रशिक्षण के द्वारा जो भी अच्छे अनुभव उन्हें प्राप्त होंगे। उन्हें अपने जीवन में आत्मसात कर विद्यार्थी अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकेंगे।
कार्यक्रम में शिविर संचालक के रूप में दिनेश सिंह लीडर टे्नर स्काउट/जिला स्काउट मास्टर आजमगढ़ एवं शिविर संचालिका सुनीता देवी, सहायक प्रशिक्षक राम निवास यादव, सहायक प्रशिक्षिका अनीता साइलेस ने भाग लेकर अपने अपने दायित्व को पूरा करने में लगे हुए हैं। यह शिविर पांच दिवसीय है जो 31जनवरी को समाप्त होगा।