आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर पराक्रम दिवस के रूप में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई, सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर लोगों को जागरूक किया और शपथ ली। साथ ही नेताजी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
जानकारी के अनुसार आज दिनांक 23 जनवरी 2023 को भारत के महान क्रन्तिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 126 वीं जयंती को 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाया गया इस शुभ अवसर पर पूरे देश व प्रदेश सहित अपने कॉलेज श्री गाँधी पी.जी. कॉलेज, मालटारी, आजमगढ़ द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर प्राचार्य, प्रोफेसर सुचिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में महाविद्यालय परिवार के उपस्थित समस्त प्राध्यापकों व कर्मचारियों के सहयोग से NSS,रोवर रेंजर्स, एन.सी.सी. कैडेटों एवं छात्र छात्राओं द्वारा 'सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम' के अन्तर्गत 'मानव श्रृंखला' बनाकर ट्रैफिक नियमों के पालन हेतु शपथ ग्रहण कराया गया,जागरूकता सन्देश दिया गया और नेताजी को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया l
इस मौके पर प्राचार्य सुचिता श्रीवास्तव ने कहा कि- देश को आजादी दिलाने में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ब्रिटिश हुकूमत से देश को आजाद कराने के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। नेताजी एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी थे, जिनके द्वारा देश की आजादी के लिए दिए गए उनके बलिदान को देश कभी नहीं भुला सकता है। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षकों सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रही।