आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सन्त समागम का भी आयोजन किया गया।
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट आसपुर गांव निवासी सुभाष पंथी रामनगीना सिंह के आवास पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर संगोष्ठी के साथ ही सन्त समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मलिकार साहब जी रहें कार्यक्रम की अध्यक्षता राज बहादुर सिंह कर रहे थे। जिसमें दर्जनों लोगों ने अपने विचार व्यक्त किया और नेताजी सुभाषचंद्र बोस के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया इस मौके पर आयोजन सुभाष पंथी रामनगीना सिंह पटेल ने कहा कि-वही पर लोगो ने बताया कि भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिए, उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फ़ौज का गठन किया था।उनके द्वारा दिया गया जय हिन्द का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है। "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा" का नारा भी उनका था।
इस मौके पर अभिमन्यु प्रधान सीताराम ,प्रमोद मौर्या, रामानंद यादव ,रामसकल पटेल ,सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।