आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आजमगढ़-जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ चौकी इंचार्ज राजेंद्र पटेल की अध्यक्षता में नगर पंचायत चुनाव को देखते हुए शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए व्यापारियों संग और चेयरमैन पद के उम्मीदवार लोगों के साथ बैठक की।वही व्यपारियो से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील करते हुए समस्त व्यपारियो और चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों से अपीन करते हुए कहा कि चुनाव में अभी समय तो है पर आप सब लोग शांति बनाए रखें जिससे चुनाव की गरिमा बनी रहे और किसी भी मतदाता को किसी प्रकार का प्रलोभन न दे। और प्रतेयक दुकानदार अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवाले साथ ही लग रहे सड़क पर जाम से दुकाने सड़क छोड़ कर लगाए जिससे आम लोगो को किसी प्रकार की परेशानी न हो सके।
इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष अजमतगढ़ बृजेश जयसवाल,परितोष जायसवाल,सतीश राय,रमेश चतुर्वेदी,पारस सोनकर नगर अध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार सोनकर आदि रहे।