आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: आज दिनांक- 14.01.2023 को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा थाना तरवां व थाना देवगांव में संपूर्ण समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं को सुना गया। जिसमें थाना तरवां पर 10 प्रार्थना पत्र व थाना देवगाँव पर 08 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों की तत्काल, निष्पक्ष व न्यायोचित जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।