Breaking News

भारत परिषद ने मनाया गणतंत्र दिवस, गांव सरकार लागू कराने का सभी ने लिया संकल्प।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: भारत परिषद संगठन द्वारा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सगड़ी तहसील क्षेत्र के सुखम दत्त नगर स्थित भारत परिषद प्रदेश महासचिव बेचू यादव के आवास पर एक सभा का आयोजन कर गणतंत्र दिवस मनाया गया। और देश के महापुरुषों को याद किया गया वह मौजूद वक्ताओं ने देश के अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि हमारे देश को आजादी यूं ही नहीं मिली। बल्कि इसको आजाद कराने के लिए कितने वीर सपूतों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। हम सभी को उनके बलिदानों को नहीं भूलना चाहिए।
वहीं बेचू यादव ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जब देश आजाद हुआ। उसके बाद 1950 को भारतीय संविधान लागू कर दिया गया और भारत को पूर्ण गणराज्य घोषित किया गया। लेकिन उसी भारतीय संविधान में दी गई गांव सरकार की व्यवस्था को आज तक नहीं लागू किया गया। आज यहां मौजूद सभी लोगों ने यह संकल्प लिया है कि गांव सरकार का मुद्दा यदि नेता और पार्टियां सदन में नहीं उठाएगी तो आने वाले चुनाव में हम सब उन्हें वोट नहीं करेंगे।

और नया पुराने