आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर सविस्तार चर्चा
युवाओं में बढती नशे की प्रवृत्ति पर चर्चा
किशोरियों को हेल्थ टिप्स प्रदान किया गया
आजमगढ़। सगड़ी तहसील के श्री गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालटारी में सिफ्सा द्वारा प्रायोजित कार्यशाला के दुसरे बैच के दुसरे दिन मेडिकल हेल्थ काउंसलर मधुबाला यादव ने छात्र छात्राओं से परिवार नियोजन , महिलाओं के कानूनी अधिकार, मासिक धर्म की समस्यायों, कारणों,निदान विषय पर विस्तार से चर्चा की एवं किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव से अवगत कराया तथा किशोरियों को हेल्थ टिप्स प्रदान कर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर सविस्तार चर्चा -परिचर्चा किया ।
इसी क्रम में जनपद चिकित्सालय आजमगढ़ से किशोर परामर्शदाता केन्द्र प्रभारी एवं मेंटल हेल्थ काउंसलर सुनील कुमार मालवीय ने युवाओं में बढती नशे की प्रवृत्ति , अवसाद के कारणों एवं निदान आदि विषयों पर सविस्तार चर्चा करते हुए शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ के फिटनेस पर विस्तार से व्याख्यान दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के एन.एस.एस. नोडल कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार यादव ने सभी पियर एजुकेटर एवं छात्र-छात्राओं को अपनी फिटनेस पर ध्यान देने का सुझाव दिया और कहा कि जब शरीर स्वस्थ और मन स्वस्थ होगा तभी हम देश और समाज की प्रगति में योगदान देकर स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकेंगे।
उक्त अवसर पर महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ अरुण कुमार यादव, डॉ मदन गोपाल श्रीवास्तव, डॉ शैलेष सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। अंत में नोडल ऑफिसर राजेश कुमार यादव ने सभी अतिथियों, छात्र छात्राओं एवं कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने में सभी सहयोगियों का आभार प्रकट किया।