आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: हरैया विकासखंड क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय रामपुर देवारा में निपुण भारत मिशन के तत्वाधान में पुरातन छात्र सम्मान और सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही विद्यालय की वार्षिक उत्सव समारोह का भी आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी हरैया रविता राव ने कहा कि कम्पोजिट विद्यालय रामपुर देवारा में आज का कार्यक्रम वार्षिकोत्सव पुरातन छात्रों का सम्मान एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन कर विद्यालय के शिक्षक आयोजक सराहनीय कार्य किए हैं। जनपद ही नहीं ब्लॉक का पहला कार्यक्रम होगा जो बेसिक विद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
छात्रों का सम्मान उनके विचारों को साझा करना व सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान करके आने वाले चित्रों में एक उत्सुकता पैदा करने का काम किया गया। जनपद में पहली बार किसी ब्लॉक में यह कार्य किया गया। कोरोना खंड काल के कारण शिक्षक की विदाई नहीं हो पाई। तो आज ही की जा रही है। इनके अनुभव बच्चों को साझा किया जा सकता है। ब्लाक में कूल 157 विद्यालय हैं ।
जिसमें यह विद्यालय नये भवन के लिए चयनित हुआ है। नए भवन का निर्माण कराया जाएगा।
जिसमें यह विद्यालय नये भवन के लिए चयनित हुआ है। नए भवन का निर्माण कराया जाएगा।
कार्यक्रम में अवकाश प्राप्त शिक्षक सिंहासन, मार्कंडेय शुक्ला, श्याम देव सिंह, कलावती देवी को अंग वस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किया गया। तो वही पुरातन छात्र रहे लाल बहादुर, डॉ चंद्रभान, अखिलेश, महेंद्र, डाक्टर रामविलास, लालता, चंद्रजीत, राहुल, सहित 15 लोगों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक विद्यासागर पटेल, धनंजय राय,सूर्यभान पटेल, बृजेंद्र शर्मा ,सहित सभी शिक्षकों ने कार्यक्रम में आए लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम में अंबिका यादव, रवि शंकर यादव, महातम यादव, आलोक राय, संजय राय, जयशंकर सिंह, सतीश पटेल, विमल प्रकाश, राजेन्द्र मौर्य, मनोज कनौजिया आदि लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। स्वागत गीत अनुपम, रीमा ,पायल आदि ने प्रस्तुत किया ।सरस्वती वंदना मां शारदे से शुरू की गई। विद्यालय के छात्र रिया, अनुपम, पायल, अनु, नीरज,अगस्त, दिवाकर ,हिना ,रोशनी, नेहा, रोशन आदि बच्चों ने पारंपरिक गीत के साथ मौसमी गीत ,नाटक प्रस्तुत किए।