आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: राजकीय श्री दुर्गा जी होम्योपैथिक मेडिकल कालेज में प्राचार्य प्रो डा राजेंद्र सिंह के कुशल दिशा निर्दशन में खेल सप्ताह का आयोजन किया गया । इस क्रम में 6वें दिन कालेज मे छात्रो की दौङ प्रतियोगिता, क्रिकेट, चेस, कैरम, छात्राओं की कबड्डी एवं वालीवाॅल फाइनल का आयोजन कराया गया। दौड़ प्रतियोगिता में दुर्गेश कुमार प्रथम स्थान, अभिषेक मौर्य को द्वितीय स्थान एवम उत्तम जावला को तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम मे महाविद्यालय के सभी वर्ष के छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का सफल आयोजन में चिकित्सा महाविद्यालय के शिक्षक प्रो डाॅ राय साहब, डाॅ पुनीत गौड़, डा कौशिक मैत्रा, डा राजवर्धन सिंह भदौरिया, डा बीरेंद्र मिश्र, डा संजय राठी, डा राजेश तिवारी, डा केशवेंद्र तिवारी, डा विक्रांत गर्ग, डा सुरेंद्र सिंह, डा चंद्र प्रकाश मिश्र, डा कमलेश सोनी डा अंबरीश पांडेय, डा शिखा आनन्द, डा स्फूर्ति सिंह, डा अजय सिंह, डा अजय पांडेय, डा योगेश शर्मा का पूर्ण सहयोग रहा।