Breaking News

सिफ्सा द्वारा संचालित पीयर्स एजुकेटर्स के तृतीय बैच का समापन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के श्री गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालटारी आजमगढ़  में सिफ्सा द्वारा प्रायोजित पीयर्स एजुकेटर्स के कार्यशाला के ‌‌ तृतीय बैच का आरम्भ दिनांक 04/02/2023 को हुआ तथा समापन दिनांक 06/02/2023 को किया  गया। मेडिकल हेल्थ काउंसलर श्रीमती मधुबाला यादव  ने छात्र ,छात्राओं से परिवार नियोजन , किशोर व किशोरियों के कानूनी अधिकार, मासिक धर्म  से जुड़ी समस्यायों, कारणों,निदान विषय पर विस्तार से चर्चा की एवं किशोरावस्था में होने वाली शारीरिक  एवं मानसिक समस्यायों से अवगत कराया तथा किशोरियों को हेल्थ टिप्स प्रदान कर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर सविस्तार चर्चा -परिचर्चा किया । 

इसी क्रम में जनपद चिकित्सालय आजमगढ़ से किशोर परामर्शदाता केन्द्र प्रभारी एवं मेंटल हेल्थ काउंसलर श्री सुनील कुमार मालवीय जी  ने युवाओं में बढती नशे की प्रवृत्ति , अवसाद के कारणों एवं निदान आदि विषयों पर सविस्तार चर्चा करते हुए शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ के फिटनेस  पर विस्तार से व्याख्यान दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के एन.एस.एस. नोडल कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश कुमार यादव ने सभी पियर एजुकेटर एवं छात्र-छात्राओं को अपनी फिटनेस पर ध्यान देने का सुझाव दिया  और कहा कि जब शरीर स्वस्थ और मन स्वस्थ होगा तभी हम देश और समाज की प्रगति में योगदान देकर स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकेंगे।
उक्त अवसर पर महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ अरुण कुमार यादव, डॉ मदन गोपाल श्रीवास्तव, श्री दुर्गेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बीच कालेज की प्राचार्या प्रोफेसर सुचिता श्रीवास्तव जी भी उपस्थित  हुईं।
तृतीय बैच के वर्कशॉप में कुल 53 किशोर व किशोरियां उपस्थित रहे।
जिन्हें प्रशिक्षण के बाद लंच पैकेट वितरित किए गए तथा वर्कशॉप के समापन के पूर्व फीडबैक हेतु उनका पोस्ट टेस्ट लिया गया।
वर्कशॉप के समापन में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री राजेश कुमार यादव ने इस तरह के कार्यक्रम को किशोर, किशोरियों, समाज व देश के लिए अति उपयोगी बताया। कार्यक्रम के अंत में श्री यादव ने सभी अतिथियों, छात्र, छात्राओं एवं कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने में उपस्थित सभी सहयोगियों का आभार प्रकट किया ।

और नया पुराने