Breaking News

दो दिवसीय बालीबाल टूर्नामेंट में आजमगढ़ बना विजेता।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ ने मऊ को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा

आज़मगढ़ विजेता और मऊ को उपविजेता घोषित किया गया

सगड़ी विधायक ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी देकर किया सम्मानित।

आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के बैरीडाड़ में दो दिवसीय अंतर्जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच आजमगढ़ और मऊ के बीच खेला गया।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता नॉकआउट मैच के रूप में खेला गया। मुबारकपुर ने एन आर घोसी को 25/11से,ककरहटा ने हरिपरा को 25/23 से,हरिपरा ने खनिगह को 25/18 से  हराया।
पहले सेमीफाइनल में हरिपरा ने घोसी को 25/21 से हराया,दूसरे सेमीफाइनल में मुबारकपुर ने खनिगह को 25/13 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। नाक आउट में हुए मैच में फाइनल मैच आजमगढ़ और हरिपरा मऊ के बीच खेला गया। मुबारकपुर आजमगढ़ की टीम ने हरिपरा मऊ को दो सेट से हराकर फाइनल जीता। मुबारकपुर आजमगढ़ ने हरिपरा मऊ को पहले सेट में 15/12,दूसरे सेट में 13/15 और तिहरे सेट में 15/05 से हराकर फाइनल जिता।
मुख्य अतिथि सगड़ी विधायक डाक्टर एच एन पटेल ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
मेन आफ द मैच हरिपरा मऊ के हरिओम को और मैन आफ द सिरीज़ मुबारकपुर आजमगढ़ के मोहसीन को दिया गया।
वही इस कार्यक्रम के आयोजक भोजपुरी फिल्म कलाकार सत्य प्रकाश सिंह ने सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

और नया पुराने