Breaking News

राष्ट्रीय सीनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में आजमगढ़ की बेटी ने किया नाम रोशन।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

राष्ट्रीय सीनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग

घर वापस लौटने पर बालिका खिलाड़ी का हुआ स्वागत।

आज़मगढ़: सगड़ी क्षेत्र के लाटघाट घाघरा गांव निवासिनी दीपमाला पटेल पुत्री बंशु पटेल ने हरियाणा में आयोजित 69 वी सीनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की तरफ से प्रतिभाग किया। ऑल इंडिया में यूपी का प्री क्वार्टर फाइनल में सराहनीय प्रदर्शन रहा। सीनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 23 मार्च से हरियाणा में शुरू हुई थी। जो 26 मार्च तक चली। सीनियर बालिका कबड्डी खिलाड़ी दीपमाला पटेल का आज अपने गांव पहुंचने पर लोगों ने मिठाई खिलाकर फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
क्षेत्रीय लोगों में हर्ष व्याप्त है। स्वागत करने वालों में मिश्रा क्लासेस कबड्डी एकेडमी लाटघाट के प्रबंधक अशोक मिश्रा,  कबड्डी कोच में,कमलेश कुमार सिंह , माया राय, प्रेम कुमार राय, एहसान अहमद, जोगिंदर सिंह ,राजेश यादव ,पंकज राय ,सरवन यादव, संजय राम आदी लोग रहे।

और नया पुराने