आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
ग्राम प्रधान सहित ग्राम वासियों ने किया सम्मानित
उत्तरप्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के 18 वे दीक्षांत समारोह में शिक्षिका को मिले चार स्वर्ण पदक।
आज़मगढ़: हरैया विकासखंड के खोजौली गांव निवासी शिक्षिका नीलम राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के 18 वें दीक्षांत समारोह में 26 सितंबर 2023 को फाफामऊ परिसर स्थित अटल प्रेक्षागृह में चार स्वर्ण पदक मिला। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने किया था। स्वर्ण पदक लेकर घर आने पर ग्राम प्रधान और ग्रामीणों खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षिका के घर पर पहुंचकर ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने आज सम्मानित किया।
श्री बाबा साधवराम महाविद्यालय आजमगढ़ अध्ययन केंद्र से गृह विज्ञान में एमएससी करने वाली एवं स्नातक परास्नातक शिक्षार्थियों में सर्वश्रेष्ठ रही नीलम को कुलाधिपति स्वर्ण पदक समेत 2 गोल्ड मेडल मिले। 2 दानदाता मेडल भी नीलम को ही मिला। नीलम कुलाधिपति सहित 4 स्वर्ण पदक मिले। स्वर्ण पदक लेकर घर पहुंचने पर शिक्षिका नीलम के गांव में खुशियों की लहर दौड़ गई और आज ग्राम प्रधान अशोक वर्मा ग्रामीणों के साथ पहुंचकर शिक्षिका नीलम को बधाई देते हुए फूल का माला देते हुए मिठाई खिलाकर ट्रॉफी व भारतीय संविधान की पुस्तक देकर सम्मानित किया। शिक्षिका नीलम ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और परिजनों को दिया। ग्राम प्रधान अशोक वर्मा ने उत्साह वर्धन करते हुएकहा कि परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को हर वर्ष सम्मानित किया जाएगा।इस अवसर पर अखिलेश कुमार, पूर्व प्रधान रीना पटेल, प्रदीप कुमार, लीलावती ,ल लक्ष्मीना देवी,मनोज कुमार,
चंद्रकला, सीमा ,हरिहर ,विनोद कुमार, डॉक्टर नरसिंहपुर पूर्व प्रधान,प राम जीवन ,मोहम्मद यूनुस, दिनेश कुमार शाहिद काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।