Breaking News

शिवली गांव में ईद मिलादुन्नबी का हुआ आयोजन।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के शिवली गांव में बुद्धवार रात 77 सालाना  ईद मिलादुन्नबी का आयोजन हुआ जिसमें मौलाना हज़रत नसीम साहब  ने शिरकत किया और अपनी अपनी बातों को रखा और लोगों को अल्लाह पाक और मोहम्मद साहब के रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया और बाहर से आये हुए शायर ज़ैनुलआब्दीन और मोहम्मद अली फैज़ी आरिफ आज़मी ने मोहम्मद साहब की शान में नातें पढ़ी . सुबह में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया  जिसमें हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम जुटा रहा।

 आजमगढ़ जिले के शिवली गांव में राजा कमेटी की तरफ से मोहम्मद रजा के नेतृत्व में ईद मिलादुन्नबी का आयोजन हुआ इस दौरान विभिन्न जगहों से आए मौलानाओं ने अपने-अपने विचार को व्यक्त किया और लोगों को अल्लाह पाक और मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया साथ ही उन्होंने आपसी भाईचारे के साथ मिल जुलकर रहने का लोगों को संदेश दिया और कहा कि लोगों की मदद करे। तो अल्लाह पाक उनकी भी मदद करेगा। सुबह में जुलूस ए मोहम्मदी निकला गया जो अलीपुर से चुनाहटा होता हुआ मज़भीटा  होता हुआ शवली नूरी मस्ज़िद पहुँचने के बाद अंजुमन ने नात ख़्वानी की ओर मौलाना बदरुल इस्लाम साहब ने तक़रीर की इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों का हुजूम जुटा रहा इस दौरान आयोजक मोहम्मद रज़ा ने कहा की ये  कार्यक्रम आख़िरी पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिन की याद में बहोत धूमधाम से पूरी दुनिया मे मनाया जाता है । इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को नेकी के रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया जाता है।
इस दौरान तफ़्सीर अहमद, महताब आलम,कासिफ, दाऊद, एहतेराम, रेयाज, अमन , आसिफ, अल्तमस ,अशद, अबु बकर , सैफ , सैफ, आदिल अब्दुल कलीम राशिद अकरम शम्स सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
और नया पुराने