आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़। जिले के कोट किला स्थित आवास पर शहर मरकज़ जामा मस्जिद के प्रबंधक सचिव(मोतवल्ली) हाशिर आफताब खान शैली ने एक बैठक की। जिसमे जामा मस्जिद के इमाम मौलाना इंतेखाब आलम कासमी भी मौजूद रहे। इस दौरान खाली पड़ी एक दुकान का चुनाव किया गया।
आज़मगढ़ जिले के कोट किला में स्थित जामा मस्जिद के मोतवल्ली हाशिर आफताब खान शैली के आवास पर व्यवसायियों के साथ एक बैठक हुई। बैठक में जामा मस्जिद के पास खाली पड़ी एक दुकान की लॉटरी हुई और जामा मस्जिद के इमाम मौलाना इंतेखाब आलम कासमी ने उस लॉटरी को पर्ची के माध्यम से खोला जिसमे शकील खान की लॉटरी निकली। इस दौरान अन्य व्यवसायियों को शैली ने आश्वासन दिया कि आप लोगों का एप्लिकेशन मेरे पास पड़ा है और आगे आप लोगों से संपर्क किया जाएगा। इस दौरान शैली ने कहा कि ईदगाह के लिए जमीन पड़ी हुई है जिसमें इंटरलॉकिंग का काम होना है उसके लिए आवाम से अपील की गई है। इस दौरान गौहर आजम, असफाक अहमद, नदीम खान गुड्डू, यूसुफ खान नाजमी, परवेज अहमद, कमालुद्दीन, मोदस्सिर, मोहम्मद आलम, अदनान अमीन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।