आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना सिधारी
आज़मगढ़: पूर्व की घटना- दिनांक- 21.02.2024 को वादी मुकदमा अनिल यादव पुत्र पलकधारी यादव सा0 जाफरपुर थाना सिधारी आजमगढ़ ने थाना सिधारी पर लिखित तहरीर दी कि पूर्व में कुत्ता टहलानें में हुए बात विवाद को लेकर प्रतिवादियों द्वारा घर में घुसकर मार पीट करना गाली गलौच करना जान से मारनें की धमकी दी गयी, वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया गया, के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 58/2024 धारा 34/455/323/336/504/506/427 भा0द0वि0 बनाम 1. निखिल यादव पुत्र रमेश चन्द्र यादव सा0 जाफरपुर थाना सिधारी आजमगढ उम्र करीब 25 वर्ष, 2. ईशान्त लाला सा0 परानापुर थाना सिधारी आजमगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष, 3. पीयुष यादव सा0 जाफरपुर थाना सिधारी आजमगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष, 4. हर्ष यादव सा0 सर्फुद्दीनपुर थाना सिधारी आजमगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष व अज्ञात के पंजीकृत किया था । जिसकी विवेचना उ0नि0 सुरेन्द्रनाथ द्वारा किया जा रहा है ।
गिरफ्तारी का विवरण- दिनांक- 24.02.2024 को उ0नि0 सुरेन्द्रनाथ मय हमराह द्वारा मुकदमा उक्त से सम्बन्धित अभियुक्त पीयुष यादव पुत्र महेश यादव निवासी जाफरपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र 19 वर्ष को आरटीओ आफिर हरबंशपुर के पास परानापुर जाने वाली सड़क के किनारे से समय 12.35 बजे हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।