Breaking News

अहरौला: दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना – अहरौला

आज़मगढ़: पूर्व की घटना का विवरण- दिनांक 22.02.2024 को वादिनी/पीड़िता थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ने लिखित तहरीर दिया कि विपक्षी आशीष सोनकर पुत्र अशोक सोनकर निवासी कोर्राघाटमपुर थाना अहरौला आजमगढ़ द्वारा शादी का झांसा देकर विगत 03 वर्षों से दुष्कर्म किया गया है, के सम्बन्ध में थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 072/24 धारा 376(2)(n) भादवि बनाम अभियुक्त आशीष सोनकर पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। 

गिरफ्तारी का विवरण- दिनांक 24.02.2024 उ0नि0 श्यामकुमार दुबे मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अपराधी आशीष सोनकर पुत्र अशोक सोनकर निवासी कोर्राघाटमपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ को कोर्राघाटमपुर तिराहे  के पास  से समय करीब 09.30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया। 
और नया पुराने