आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
पकवा इनार चौक पर संत रविदास की जयंती पर हुई सभा।
आजमगढ-सगड़ी तहसील क्षेत्र के पारीपट्टी, चुनहवा, मालटारी, महादेव नगर अजमतगढ़, भटौली, इमिलिया, कंजरामोड़, लाटघाट,बखालिस, रामगढ़, राजू पट्टी आदि क्षेत्र में रविदास जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई और रविदास के जीवन के बारे में प्रकाश डाला गया। उनके जीवन की अनेक घटनाओं का वर्णन करते हुए रविदास जी के बतायें गए रास्तों पर चलने की जरूरत है ऐसे महापुरुष शिरोमणि रविदास जी के महानता का गुणगान किया गया।
वहीं क्षेत्र के लोगों ने जयंती के अवसर पर खूब उत्साह रहा। गाजे-बाजे के साथ झांकी निकाल कर नाचते गाते रविदास जी की जय हो के नारे लगाते रहे।
वही पकवा इनार पर सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। जीयनपुर कोतवाल विवेक पांडेय क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। इस दौरान सुनील कुमार,अवधेश कुमार, कुमार गौरव,रामप्रीत गौतम, उमेश कुमार,अश्वनी कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।