आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी रामचंद्र यादव पुत्र पुनवासी ने एसडीएम सगड़ी को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि- हमारे और हमारे विपक्षी बिजली यादव के बीच जमीन को लेकर मुकदमा चल रहा था।
जिसमें हमारी जमीन का कुछ हिस्सा उनमे जा रहा है। पैमाइश के दौरान पहले कानूनगो ने उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कुछ गलत रिपोर्ट बनाई। मौके पर जो इंटरलॉकिंग है उसको 45 कड़ी पश्चिम हटाकर जो हमारे गाटा नम्बर 54 में स्टे वाले भूभाग पर विपक्षी बिजली यादव का पत्थर नसल करा दिया गया है। जो फिल्डबुक के विपरीत है। फील्ड बुक गलत होने के कारण इंटरलॉकिंग की दूरी कुछ और बताया जा रहा है इंटरलॉकिंग से पश्चिम की दूरी कुछ और है जबकि रिपोर्ट कुछ और बनाई गई है। जिसको लेकर हमने आपत्ति डाली लेकिन हमारी आपत्ति खारिज कर दी गई है। पीड़ित ने बताया की कुछ लोगों के कहने पर गलत पैमाइश की गई है हम चाहते हैं की पुनः पैमाइश कर जो भी हमारी जमीन है हमें दी जाए और ताकि हमें न्याय मिल सके।