Breaking News

सूअर के खेत में जाने पर लाठी डंडा बल्लम से मारकर हत्या, थाने में पड़ी तहरीर।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामगढ़ तिवारी का पूरा निवासी राजपति पुत्र स्वर्गीय दीपा सरोज ने बिलरियागंज थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया की 23 सितंबर को दिन में 10:00 बजे के आसपास हमारी एक सूअर बहककर नवली गांव की तरफ आ गई। मैं उसे खोजते हुए पीछे-पीछे आ रहा था कि नवली गांव जो कि थाना बिलरियागंज क्षेत्र में पड़ता है हमारी सूअर खेत मे चली गई। जिससे नाराज सुरेश राम पुत्र स्वर्गीय बसई राम व सोहित व सोहन पुत्रगण सुरेश राम ने हमारे सूअर को लाठी डंडा बल्लम से मार दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हम प्रार्थी पीछे से पहुंचे तथा मारने पीटने की बात पूछे इतने में वह सब हमको भी मारने पीटने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने इस संबंध में दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।

और नया पुराने