Breaking News

चोरी के आभूषण व असलहे के साथ दो चोर गिरफ्तार, पवई में एक युवक कट्टे संग दबोचा

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। बरदह थाना पुलिस ने चोरी के आभूषण और अवैध असलहे के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं पवई थाना पुलिस ने भी चेकिंग के दौरान एक युवक को नाजायज कट्टा और कारतूस के साथ दबोच लिया।


बरदह पुलिस के अनुसार, ग्राम छत्तरपुर निवासी श्यामबिहारी सरोज ने 6 मई को मुकदमा दर्ज कराया था कि 3 मई की रात अज्ञात चोर उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने व 20 हजार रुपये नकद समेत लगभग 1.40 लाख रुपये का माल लेकर फरार हो गए।

विवेचना के दौरान पुलिस ने 13 अगस्त को दीदारगंज थाना क्षेत्र के बस्ती कपूरी गांव निवासी जय सिंह उर्फ गोलू और लालचन्द्र उर्फ डुर्रू को सोहौली गांव के पास से गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी का सामान—सोने-चांदी के गहने, पायल, अंगूठियां, मंगलसूत्र, झुमके सहित एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरदह थाने में दर्ज केस में धारा 317(2) बीएनएस जोड़ी गई और जय सिंह पर आर्म्स एक्ट का अलग मुकदमा भी दर्ज किया गया।

वहीं, पवई थाना क्षेत्र में 12 अगस्त की रात पुलिस टीम ने रज्जाकपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान रज्जाकपुर निवासी मनीष कुमार यादव को नाजायज कट्टा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर चालान न्यायालय भेजा गया।

और नया पुराने