Breaking News

शगुन मैरिज हॉल का हुआ भव्य शुभारंभ, बधाइयों से गूंजा माहौल


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

जीयनपुर (आज़मगढ़)। नगर पंचायत जीयनपुर के एल.एन. मार्केट रोड पर बने “शगुन मैरिज हॉल” का सोमवार को भव्य उद्घाटन हुआ। शुभारंभ समारोह का संचालन विधिवत पूजा-अर्चना और फीता काटकर त्रिपाठी परिवार के वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीराम त्रिपाठी व श्रीयाम सुंदर त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उद्घाटन के बाद आयोजित प्रीतिभोज में सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
मुख्य अतिथि श्रीराम त्रिपाठी एडवोकेट ने कहा कि “शगुन मैरिज हॉल केवल एक व्यावसायिक स्थल नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और पारिवारिक एकता का प्रतीक बनेगा। यह क्षेत्रवासियों के लिए बड़े आयोजनों का एक आदर्श केंद्र साबित होगा।”
विशिष्ट अतिथि श्रीयाम सुंदर त्रिपाठी एडवोकेट ने कहा कि “ऐसे प्रयास स्थानीय विकास और रोजगार सृजन में नई दिशा देते हैं। यह हॉल जीयनपुर की पहचान को नई ऊंचाई पर ले जाएगा।”
हॉल के संचालक अतुल कुमार त्रिपाठी (एडवोकेट) ने बताया कि “शगुन मैरिज हॉल में आधुनिक सुविधाओं, स्वच्छ वातावरण और विशाल पार्किंग की व्यवस्था की गई है। हमारा प्रयास है कि हर वर्ग के लोगों को किफायती और सुसज्जित स्थल उपलब्ध हो।”
पूरे आयोजन के दौरान माहौल बधाइयों और शुभकामनाओं से गूंजता रहा।

और नया पुराने