Breaking News

लकी ड्रा में ट्रैक्टर जीतते ही झूम उठा युवक, प्रभा ट्रैक्टर के आयोजन में किसानों का उमड़ा हुजूम


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। जिले के बेलइसा स्थित प्रभा ट्रैक्टर एजेंसी द्वारा आयोजित लकी ड्रा कार्यक्रम में उस वक्त खुशी का माहौल बन गया, जब एक युवक के नाम ट्रैक्टर निकलते ही वह मंच पर खुशी से झूम उठा। ट्रैक्टर जीतने के बाद युवक का खिला चेहरा पूरे आयोजन का आकर्षण बन गया।

कार्यक्रम में लकी ड्रा के जरिए आजमगढ़ जिले की सगड़ी तहसील अंतर्गत ग्राम चंदापार निवासी संदीप पासवान को न्यू मैसी ट्रैक्टर पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में मौजूद कई लोगों को छोटे-बड़े उपहार भी दिए गए।

प्रभा ट्रैक्टर एजेंसी के समीप एक लॉन में आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान कंपनी की ओर से दो नए ट्रैक्टर मॉडल लॉन्च किए गए, जिनका स्लोगन “इसमें क्या नहीं है” रखा गया है। इन ट्रैक्टरों को किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

कार्यक्रम में कंपनी के उच्च अधिकारी, प्रभा ट्रैक्टर एजेंसी के स्वामी अनिकेश बरनवाल, स्टाफ और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। एजेंसी स्वामी अनिकेश बरनवाल ने कहा कि उनका परिवार दो से तीन पीढ़ियों से ट्रैक्टर व्यवसाय से जुड़ा है और किसानों के भरोसे को बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने दावा किया कि मैसी ट्रैक्टर किसानों के लिए पूरी तरह उपयोगी और विश्वसनीय है।

उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसान एक बार मैसी ट्रैक्टर पर भरोसा करते हैं, तो यह ट्रैक्टर उनके विश्वास पर खरा उतरेगा। साथ ही प्रभा ट्रैक्टर परिवार किसानों को बेहतर सेवा, भरोसे और कमाई की गारंटी देता है।

कार्यक्रम के अंत में ट्रैक्टर जीतने वाले युवक को सम्मानित किया गया और आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

और नया पुराने