Breaking News

लालगंज नगर पंचायत में मनोनीत सदस्यों ने ली शपथ, एसडीएम ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: अंजनी राय

लालगंज (आजमगढ़): स्थानीय नगर पंचायत कटघर लालगंज में शासन द्वारा मनोनीत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। नगर पंचायत सभागार में उपजिलाधिकारी राजकुमार बैठा ने तीनों नामित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बताया गया कि प्रदेश सरकार द्वारा अनिल राज गुप्ता, कृष्ण कुमार मोदनवाल और जितेंद्र सोनकर ‘रोमी’ को नगर पंचायत सदस्य के रूप में नामित किया गया था। निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित समारोह में सभी तीनों सदस्यों ने विधिवत शपथ ग्रहण कर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमिला यादव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ के उपसभापति ऋषि कांत राय, दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह, सुनील सिंह डब्बू, संजय जायसवाल, रजनीश जायसवाल सहित नगर पंचायत के सदस्य, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह का माहौल गरिमामय रहा और उपस्थित लोगों ने नव-नामित सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।


और नया पुराने