Breaking News

सर्वोदय पब्लिक स्कूल में बच्चों का परीक्षा परिणाम हुआ घोषित


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का हुआ आयोजन।

 मेडल और प्रमाण पत्र देकर छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत।

आजमगढ़। शहर के हरबंशपुर में स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती के सम्मुख विद्यालय के प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव द्वारा दीप प्रज्वलन से प्रारम्भ हुआ। इसी क्रम में माँ सरस्वती की प्रतिमा पर विद्यालय की निदेशिका द्वारा माल्यार्पण किया गया तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा पुष्प अर्पित किया गया। साथ ही साथ विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुति की गई।

इसके बाद विद्यालय की प्रबन्ध निदेशिका कंचन यादव ने कक्षा नर्सरी से लेकर 11 तक के छात्र एवं छात्राओं को जिन्होंने अपनी कक्षाओं के वर्ग में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किये, उन्हें मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। पुरस्कृत किये गये छात्र/छात्राओं के अभिभवाकों को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रबंन्धक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि ये बच्चे देश के भविष्य हैं। बच्चों का पढ़ाई की तरफ रूझान व परिश्रम जो उन्होंने पूरे वर्ष भर किया उसका परिणाम आज उन्हें मिला है। प्रबंधक ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि कक्षा 9 से 12 में पढ़ रहे बच्चों के लिए नीट और जेई की फाउन्डेशन कक्षाएँ भी इस वर्ष से शुरू की जा रही है जिससे बच्चे अपने जनपद में रहकर ही कम्पटीशन की पढाई भी पूरी कर सकते हैं।

विद्यालय के उपप्रधानाचार्य संजय कुमार विश्वकर्मा ने भी बच्चों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हे बधाई देते हुये उचित मार्ग दर्शन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही अनुशाशित जीवन का संदेश भी दिया।

और नया पुराने