स्थानीय युवाओं और महिलाओं के लिए कौशल विकास का केंद्र बनेगा संस्थान
लालगंज (आजमगढ़): क्षेत्र के देवगांव में ‘ग्लो ऑन मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी’ का विधिवत शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता ऋषिकांत राय और दीपक राय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और स्थानीय लोगों की बड़ी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर दीपक राय, पूर्व मंत्री हीरालाल गौतम, शैलेन्द्र राय उर्फ देवी राय, सूरज सिंह, पूर्व प्रधान नीरज सिंह, विनयशंकर राय, विजय प्रकाश पांडेय, आशीष तिवारी, देवेंद्र नाथ पांडेय, बख्शी, रियाजुद्दीन, राजेश सिंह, डॉ. गरिमा चौधरी, हरिशंकर सिंह, रियाज अहमद, मंजू सिंह, डॉ. ज्ञानेंद्र राय, अभिनव सिंह, अभिषेक राय, विशाल यादव, विशाल राय, प्रशांत शुक्ल, राजेश शुक्ला, गौरीशंकर यादव, पूर्व प्रधान अरुण कुमार यादव, विजय यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह एकेडमी क्षेत्र में युवाओं, विशेषकर महिलाओं के लिए स्वरोजगार और कौशल विकास का मजबूत माध्यम साबित होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान ग्रामीण क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम भूमिका निभाते हैं।
उद्घाटन के बाद अतिथियों ने स्टूडियो और एकेडमी का निरीक्षण किया तथा संचालकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक अंजनी राय ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संस्थान को बेहतर सेवाएं देने का भरोसा दिलाया।