आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सोशल मीडिया-अश्लील कमेंट पर आईटी एक्ट व आईपीसी की धाराएं
आजमगढ़, संवाददाता। दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा पूजा सिंह को पिछले दो महीने से सोशल मीडिया और पर्सनल नंबर पर अभद्र टिप्पणियों, ट्रोलिंग और अश्लील कमेंट झेलने पड़े। परेशान होकर उन्होंने कोतवाली सदर थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़िता के मुताबिक, शुरुआत उनके इंस्टाग्राम आईडी और ट्रस्ट के ग्रुप से हुई। वहां आपत्तिजनक कमेंट और ट्रोलिंग की गई। इसके बाद उनका पर्सनल व्हाट्सएप नंबर टारगेट किया गया। उन पर अश्लील फोटो भेजे गए और आपत्तिजनक फोन कॉल्स आने लगे।
पूजा सिंह ने प्रशासन को पूरे मामले से अवगत कराया। प्रशासन के सहयोग से कोतवाली सदर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 351 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब सोशल मीडिया अकाउंट और मोबाइल नंबर की जांच कर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
पूजा सिंह ने कहा, "महिलाओं के खिलाफ ऑनलाइन होने वाली इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि आगे कोई ऐसी हिम्मत न करे।