सगड़ी, आजमगढ़। विधानसभा क्षेत्र 345-सगड़ी के विकास खंड अजमतगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भुवना बुजुर्ग में बुधवार को करीब 800 मीटर लंबी सीसी रोड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। सगड़ी विधायक डॉ. एचएन सिंह पटेल ने भुवना-ओझौली संपर्क मार्ग से ब्रह्मलीन रामचरन दास महाराज की कुटी, भुवना तक बनने वाली सड़क की आधारशिला रखी।
शिलान्यास के बाद विधायक डॉ. एचएन सिंह पटेल ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर आवागमन और बुनियादी जनसुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि संपर्क मार्गों के निर्माण और सुधार से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा और लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में सुविधा मिलेगी।विधायक ने कहा कि गांवों के विकास के स्थानीय संपर्क मार्ग और बुनियादी सुविधाएं बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। इसी उद्देश्य से क्षेत्र में सड़क निर्माण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत किया और सड़क निर्माण शुरू होने पर प्रसन्नता जताई। विधायक ने क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास जारी रहेगा।
करीब 800 मीटर लंबी सीसी रोड बनने के बाद भुवना बुजुर्ग के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। अब निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क की गुणवत्ता और उपयोगिता स्थानीय लोगों के लिए अहम होगी।