Breaking News

एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान आमजन ने अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों से एसएसपी को अवगत कराया। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित प्रकरणों के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की जांच में पारदर्शिता और संवेदनशीलता का ध्यान रखा जाए। साथ ही पीड़ितों की समस्याओं का प्रभावी एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी पुलिस कार्यालय अजय प्रताप सिंह समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार, जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं के समाधान और पुलिस-जन संवाद को प्रभावी बनाने का प्रयास लगातार जारी है।

और नया पुराने