शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने को कहा
आगामी नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से 10 अक्टूबर 2026 को थाना कोतवाली परिसर में पूजा पंडालों के आयोजकों और क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी ने सभी आयोजकों और उपस्थित लोगों से त्योहारों को आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने त्योहारों के दौरान पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। किसी भी प्रकार की समस्या या विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए भी निर्देशित किया गया।
बैठक में उपजिलाधिकारी (एसडीएम), क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी, थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सहित विभिन्न पूजा पंडालों के आयोजक और क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।