Breaking News

अखिलेश यादव की मऊ में चुनावी जनसभा।

मऊ।

अल्ताफ को आप जीता कर लखनऊ भेजें ताकि इन के माध्यम से हम सीधे आप से जुड़कर मऊ का विकास कर सकें-  अखिलेश

रहिए होशियार बुआ से राखी बंधवा सकती है भाजपा, दो बार हो चुका है ऐसा।

पीएम मोदी को है खुली चुनौती, हम पांच साल का हिसाब जनता को देने के लिए पूरी तरह से हैं तैयार।

समाजवादी पार्टी के मुखिया वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शहर क्षेत्र के ढेकुलिया घाट स्थित मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बसपा सुप्रीमो मायावती पर खूब तंज कसा तथा कहा कि सदर विधानसभा से अल्ताफ अंसारी को आप जीता कर लखनऊ भेजें ताकि इन के माध्यम से हम सीधे आप से जुड़कर मऊ का विकास कर सकें साथ ही उन्होंने मोहम्मदाबाद विधानसभा से विधायक बैजनाथ पासवान को जिताने की अपील की। भाषण के दौरान उन्होंने कल्पनाथ राय को याद करते हुए कहा कि यह मऊ कल्पनाथ की ही विकास की देन है और हम चाहते हैं कि इसकी शुरुआत अब आप अल्ताफ के सहारे करें उन्होंने कांग्रेस नेत्री डॉक्टर सुधा राय को प्रणाम करते हुए कहा कि हम आपके साथ मजबूत हैं। कहां की बुआ कभी भी भारतीय जनता पार्टी से रक्षा सूत्र बंधवा सकती है, क्योंकि इसके पहले भी उन्होने दो बार बीजेपी के साथ मिलकर ऐसा किया था। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का काम बोलता है। उन्होंने पीएम मोदी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि हम पांच साल का हिसाब जनता को देने के लिए पूरी तरह से तैयार है, लेकिन पीएम के पास बीजेपी के काम का कोई भी लेखा जोखा नहीं है, उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस व सपा का गठबंधन दो युवाओं का गठबंधन ही नहीं बल्कि विकास का गठबंधन है।

रिपोर्ट -ए०के० ह्यूमन
  
ब्यूरो मऊ।
9452284314

http://www.facebook.com/cmnews.crimemukhbir

सी एम न्यूज़ में आप भी अपने लेख एवं खबरें दे सकते हैं ।



  

और नया पुराने