आजमगढ़। रिजर्व पुलिस लाइन, आजमगढ़ में गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पुलिस विभाग की ओर से शस्त्रागार में रखे शस्त्रों के साथ पुलिस वाहनों की भी पूजा की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने शस्त्रागार में शस्त्रों और पुलिस वाहनों की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर जनपद में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी पुलिस कार्यालय अजय प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी अपराध कौस्तुभ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर विजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
पूजा-अर्चना के बाद उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रसाद वितरित किया गया। पुलिस विभाग की ओर से विश्वकर्मा पूजा के माध्यम से शस्त्रों, वाहनों और तकनीकी संसाधनों के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन की मंगलकामना की गई।