Breaking News

सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, युवक पर निरोधात्मक कार्रवाई


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के ऐरा कला गांव निवासी एक युवक पर सोशल मीडिया के माध्यम से देवी-देवताओं के संबंध में अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा है। मामले में तरवां पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत निरोधात्मक कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, अभिषेक कुमार पुत्र विनोद राम (करीब 22 वर्ष) द्वारा सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं के संबंध में कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया।

पुलिस का कहना है कि युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह उत्तेजित होकर विवाद करने लगा। इसके बाद शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी युवक को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। मामले में पुलिस की कार्रवाई सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी और उससे उत्पन्न होने वाली संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए की गई है।

और नया पुराने