Breaking News

सेवा संकल्प अभियान के तहत सदर अस्पताल में रक्तदान कार्यक्रम, डीएम और एसएसपी ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को सदर अस्पताल, आजमगढ़ में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान अधिकारियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने रक्तदान करने वाले लोगों से मुलाकात की और समाजहित में किए जा रहे इस कार्य की सराहना की।

कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। अधिकारियों ने मरीजों को फल वितरित किए और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।

और नया पुराने