आजमगढ़। पुलिस लाइन स्थित ताइक्वांडो हॉल में गुरुवार को 70वीं जनपदीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। जनपदीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह की देखरेख में हुए ट्रायल में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए कुल 76 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
ट्रायल के बाद मंडलीय प्रतियोगिता के लिए अलग-अलग आयु वर्गों में खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में अंडर-14 बालिका वर्ग से परी, नाजिश रिया चौरसिया और वैष्णवी सिंह शामिल हैं। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में फिजा खातून, ईरम, आइस्मा, गौरवी, झुनझुन प्रजापति, शालू प्रजापति और अक्सा का चयन हुआ।
अंडर-17 बालक वर्ग में सौरभ यादव तथा अंडर-19 बालक वर्ग में करण यादव का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के आयोजन एवं चयन प्रक्रिया में ऑफिशियल व चयनकर्ता के रूप में संदीप वर्मा, कोच सुनील कुमार शिन्दे, कृष्ण प्रजापति, विकास यादव, सौरभ सहित अन्य ने सहयोग किया। चयनित खिलाड़ी अब मंडलीय स्तर की प्रतियोगिता में आजमगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।