आज़मगढ़।
महिला समेत तीन गम्भीर रूप से घायल उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर ।
जानकारी के अनुसार दीदारगंज थाना क्षेत्र के निकासिपुर में दिनांक 21 मई 017 को शादी समारोह में आर्केस्ट्रा को देखने को लेकर विवाद हो गया था।
वृहस्पतिवार को सुबह बाकेलाल पुत्र बलजूर अपने पुत्र ओमप्रकाश बहू उर्मिला देवी वह पौत्र अभिषेक के साथ खेत में काम कर रहे था तभी दिनांक 21मई 017 की रंजिश को गांव के ही कुछ लोग लाठी-डंडे के साथ खेत में पहुंचकर बाकेलाल के परिवार पर हमला कर दिये।
जिसमें अभिषेक 13 की मौके पर मौत हो गई। और बाकेलाल , ओमप्रकाश व उर्मिला देवी गम्भीर रूप से घायल हो गए ।घायलों को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मार्टिनगंज भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया।निकासिपुर गांव में सुरक्षा के दृश्य से सीओ फूलपुर व पांच थाना की फोर्स तैनात है।पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटे हुई है।
रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर
ब्यूरो आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.in
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़