Breaking News

आबकारी के मुकदमें में 01 वर्ष से वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- रानी की सराय

आज़मगढ़। दिनाकं 28.01.2020 को समय 18.59 बजे चेकपोस्ट तिराहे से तस्करी हेतु ले जा रहे नाजायज शराब की खेप ट्रक नं0 HR 39 E 2759 के अन्दर से 450 पेटी की बरामदगी हुयी थी । जिसके संबंध में मु0अ0सं0 15/20 धारा 60/63/72 आबकारी अधि0 पंजीकृत हुआ था । अभियुक्त चालक संदीप पुत्र नूनिया राम वार्ड नं0 12 जिंद चुंगी के पास बारवाला रूरल 128 हिंसार हरियाणा मौके से ही फरार हो गया था । जिसकी विवेचना उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव के द्वारा सम्पादित की जा रही थी । 
आज दिनांक 27.01.2021 को प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय रामायण सिंह के निर्देशन में उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव मय हमराहियान द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे अभियुक्त चालक संदीप पुत्र नूनिया राम वार्ड नं0 12 जिंद चुंगी के पास बारवाला रूरल 128 हिंसार हरियाणा को चेक पोस्ट तिराहे से समय 12.15 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 15/20 धारा 60/63/72 आबकारीअधि0 थानारानी की सराय, आजमगढ़  
                                      
गिरफ्तार अभियुक्त

संदीप पुत्र नूनिया राम वार्ड नं0 12 जिंद चुंगी के पास बारवाला रूरल 128 हिंसार हरियाणा

बरामदगी

बरामदगी 450 पेटी नाजायज शराब प्रत्येक पेटी में 48 शीशी कुल 21600 शीशी व एक अदद ट्रक नं0  HR39E 2759

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

 उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव व का0 प्रमोद यादव

और नया पुराने