आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- कप्तानगंज
आज़मगढ़: थाना स्थानीय पर मा0 न्यायालय के आदेश अन्तर्गत धारा 156(3) द0प्र0सं0 के अनुपालन में (बावत साजिश व फ्राड करके आवेदिका के भाई शिवशंकर जो कुछ मंद बुध्दी का है का फर्जी पहचान पत्र बनवाकर उसके नाम की जमीन आराजी न0 433 रकबा 0.634 हे0 रजिस्ट्री करा लेना तथा जान से मारने की धमकी देना) मु0अ0सं0 187/19 धारा 419/420/467/468/506 भा0द0वि0 में बनाम 1. प्रेमकुमार पुत्र रामजीत 2. लालजीत पुत्र रामधारी 3. गुलाब पुत्र रामजीत साकिनान नरफोरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ 4. लालती देवी पत्नी रजेन्द्र राम 5. चन्द्रदेव प्रजापति पुत्र रामनाथ साकिनान देवहट्टा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ 6. बृजराज पुत्र शिवमूरत ग्राम कुशमहरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत होकर विवेचना की गयी । मुकदमा उपरोक्त में गिरफ्तारी शेष होने के कारण विवेचना आंशिक रूप से प्रचलित है ।
आज दिनांक 27.01.2021 को तलाश वांछित अपराधी व वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु मामूर व मुकदमा उपरोक्त की विवेचना में लीन होकर मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर व0उ0नि0 कृष्णानन्द प्रसाद मय हमराहियान के थाना कप्तानगंज क्षेत्र के कोइनहा बाजार से अभियुक्त लालजीत पुत्र रामधारी ग्राम नरफोरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त लालजीत उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 12.00 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 187/19 धारा 419/420/467/468/506 भा0द0वि0है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
लालजीत पुत्र रामधारी ग्राम नरफोरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम–
1. व0उ0नि0 कृष्णानन्द प्रसाद थाना कप्तानगंज
2. हे0का0 अरविन्द यादव
3. का0 अखिलेश गौतम
