Breaking News

अपात्रों को दे दिया प्रधानमंत्री मंत्री आवास ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन,जांच के आदेश।

पक्के आवास एव सुविधा सम्पन्न लोगों को दिया गया प्रधानमंत्री आवास।

आजमगढ: सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक अजमतगढ़ अंतर्गत बासुपार बनकट गांव के दर्जनों ग्रामीण तहसील पर पहुंचकर प्रधान पर एवं ग्राम विकास अधिकारी की मिलीभगत से सुविधा संपन्न अपात्र लोगों को आवास देने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी सगड़ी को ज्ञापन सौंपा। जिस पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने को निर्देश दिया।
 वही सुबह लगभग 12:00 बजे बासुपार बनकट के दर्जनों की संख्या में ग्रामीण तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर गांव में जिनके पास पहले से ही आवास की सुविधा उपलब्ध है व विदेश में लोग निवास करते हैं और आर्थिक स्थिति भी अच्छी है घर में चार पहिया वाहन व दो चक्का अधिक खेती बारी के लोग हैं ऐसे लोगों को ग्राम प्रधान द्वारा सचिव से मिलीभगत करके पैसा लेकर प्रधानमंत्री आवास देने का आरोप लगाया और प्रदर्शन किया। जबकि ग्रामीणों का आरोप था कि- गांव में काफी ऐसे गरीब परिवार है जिनके पास झोपड़ी है व रहने के लिए आवास नहीं है।और कुछ तो ऐसे हैं जो खुले आसमान के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं ऐसे पात्र लोगों को छोड़ दिया गया है और अपात्र लोगों को ब्लाक कर्मचारियों की मिलीभगत से प्रधानमंत्री आवास की सुविधा दे दी गई है ।
यही नहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इन अपात्र लोगों से धन उगाही करके इनका नाम सूची में डलवाया और ऐसे लोगों को आवास आवंटित करा दिया जो अपात्र थे। जिसकी जांच कर कठोर कार्रवाई व ऐसे लोगों से धन जो लिया है उसकी रिकवरी कराई जाए । ग्रामीणों के आरोप पर उप जिलाधिकारी सगड़ी वागीश कुमार शुक्ल ने खंड विकास अधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिया।
प्रदर्शन करने वालों में गोविंद हरेंद्र सतीश चंद छोटेलाल आशीष सितारा सुनीता अनीता कुसुम टीपू कलावती आदि रही।

और नया पुराने