आज़मगढ़।
सगड़ी।
जीयनपुर के बघवार गांव की गाटा संख्या 136 रकबा 1.032 हेक्टर पर फर्जी तरीके से दो लोगों नेे किया अपने नाम।
लेखपाल ने दर्ज कराया लोकसम्पति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बघवार गांव में सरकारी पोखरी गाटा संख्या 136 पर गांव के ही दंगो ने लेखपाल की मिलीभगत से वर्षो पूर्व सरकारी कागजो में हेराफेरी कर पोखरी को अपने नाम दर्ज करा लिया जो सरकारी दस्तावेज में लगभग 4 बीघा (1,032 )हेक्टेयर पर अतिक्रमण कर गांव के मंगरु,मोहित ,धनई पुत्रगण सुखदेव एव अनिल,सुनील,अजित पुत्रगण दीपचंद ने सरकारी कागजो में हेराफेरी कर पोखरी की सम्पूर्ण जमीन अपने नाम कर ली।जानकारी होने पर तहसीलदार ने इन सभी के नाम खारिज कर दिया और पोखरी पुनः सरकारी कागजो में दर्ज हो गयी।जिसपर लेखपाल फैजुल रहमान ने जोयनपुर कोतवाली में धारा 2,3,5 लोक सम्पति निवारण अधिनियम के तहत 06 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।पर पोखरी से अभी तक इन भूमाफियों का कब्जा नही हटाया गया।
तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर यदि सही से जांच की जाय तो करोङो की जमीनों पर भू माफिया कब्जा किये और सरकारी जमीनों के कागजो में हेराफेरी कर अपने नाम कर लिए है। पर योगी सरकार के आदेशों के बाद से अधिकारी हरकत में आये और तेजी से जांच कर मुकदमो को निबटाने में लगे है सरकारी जमीनों से कब्जा तेजी से हटाया जा रहा है।पर जो मुकदमा सरकारी जमीनों पर किया जाना है उस पर नायब तहसीलदार अथवा तहसीलदार को कराना चाहिए पर ये लोग लेखपाल और कानूनगो पर छोड़ देते है जिससे सरकारी जमीनों पर कब्जा और अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है।तहसीलदार सगड़ी हीरालाल ने बताया कि समस्त सरकारी जमीनों पर अबैध कब्जो को चिन्हित किया जा रहा है औऱ जमीन की सूची बनाकर उन जमीनों से कब्जा तेजी से हटाया जा रहा है।जल्द ही समस्त जमीनों ,पोखरियो,तालाबो,खलिहानों,आदि जे कब्जा हटा दिया जाएगा।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.in
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़